बिजली के तारों से निकली चिंगारी से लगी फसल में आग
Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News - जसराना के नगला लालजीत गांव में दो किसानों के गेहूं के खेत में आग लग गई। आग बिजली के तारों से निकली चिंगारी से लगी। लोगों ने निजी प्रयासों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला लालजीत निवासी दो किसानों के खेत में खडी गेंहू की फसल में आग लग गई। आग लगने से आसपास के खेतों में मौजूद लोग दौड़कर गए। निजी प्रयासों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। थाना जसराना के गांव नगला लालजीत निवासी महेंद्र सिंह एवं विजेंद्र सिंह के चार बीघा खेत में गेंहू की फसल खडी है। गुरुवार की दोपहर अचानक खेत में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग लगने से चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती अधिकांश फसल जलकर राख हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


