ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादएक घंटे की बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव से आफत

एक घंटे की बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव से आफत

सुहागनगरी में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने पर जनमानस को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। वहीं दूसरी ओर शहर में सड़कों व निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना...

1/ 4सुहागनगरी में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने पर जनमानस को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। वहीं दूसरी ओर शहर में सड़कों व निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना...
सुहागनगरी में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने पर जनमानस को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। वहीं दूसरी ओर शहर में सड़कों व निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना...
2/ 4सुहागनगरी में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने पर जनमानस को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। वहीं दूसरी ओर शहर में सड़कों व निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना...
सुहागनगरी में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने पर जनमानस को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। वहीं दूसरी ओर शहर में सड़कों व निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना...
3/ 4सुहागनगरी में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने पर जनमानस को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। वहीं दूसरी ओर शहर में सड़कों व निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना...
सुहागनगरी में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने पर जनमानस को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। वहीं दूसरी ओर शहर में सड़कों व निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना...
4/ 4सुहागनगरी में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने पर जनमानस को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। वहीं दूसरी ओर शहर में सड़कों व निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना...
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 29 Aug 2019 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

सुहागनगरी में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने पर जनमानस को गर्मी व उमस से राहत मिल गई। वहीं दूसरी ओर शहर में सड़कों व निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ गया।

गुरुवार को सुबह से उमस हो गई। सूरज चढ़ने पर उमस के साथ-साथ गर्मी भी बढ़ गई। दोपहर में धूप की तपिश तेज होने पर लोग परेशान होने लगे। घरों पर महिलाओं और बच्चों की मुश्किलें बढ़ गईं। वहीं रास्ते में राहगीरों को गर्मी के चलते अनेक दिक्कतें पेश आईं। दोपहर बाद छुट्टी होने पर घर लौटते स्कूली बच्चे गर्मी से अकुलाते हुए घर लौटे।

दोपहर बाद अचानक आसमान में काली घटाएं घिरने लगीं। अपराह्न करीब ढाई बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक पानी बरसता रहा। इधर बारिश होने पर शहर की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। जिससे पैदल चल रहे राहगीरों व बाइक सवारों सड़कों पर भरे गंदे पानी से गुजरना पड़ा। सुभाष तिराहे से बस स्टैंड के सामने, गांधी पार्क चौराहा, बाग छिंगामल से सिनेमा चौराहा, गंज मोहल्ला, सदर बाजार तक सड़क पर जलभराव हो गया। गांधी पार्क में इतना पानी भर गया कि सड़क पर गुजरते वाहनों को पहिए तक डूब गए। इस दौरान कई लोगों के स्कूटर, मोटर साइकिल बंद हो गए। जिन्हें लोगों को धक्के मार कर पैदल ले जाना पड़ा।

इधर जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजार आईं महिलाएं भी बारिश में भीग गईं। अनेक महिलाओं को जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। वहीं स्कूल, कॉलेज से छुट्टी होने पर घर लौटती छात्राओं को भी जलभराव का सामना करना पड़ा। बारिश होने पर अनेक महिलाएं, व छात्राएं छाता तान कर पानी से बचने की कोशिश करती नजर आईं।

शहर के निचले इलाकों में हुआ जलभराव

कई इलाके एक घंटे की बरसात को नहीं झेल सके। नई आबादी के कई मोहल्ले और मुस्लिम बाहुल्य निचले इलाके के कई मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया। गलियों में गंदा पानी भर गया। जिसके बीच से लोगों को गुजरना पड़ गया।

किसानों के चेहरे खिले

बारिश होने पर फसल की सिंचाई होने पर किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में खड़ी बाजरा, चरी आदि की फसल पिछले दिनों से सूखने लगी थी। बारिश होने पर मुरझाए हुए पौधों में भी जान आ गई।

दुकानों में पानी भर गया

बारिश होने पर नगर निगम व बस स्टैंड के सामने बनी अनेक दुकानों में पानी भर गया। बारिश बंद होने पर दुकानदार अपनी दुकान में भरे पानी को खुद निकालते नजर आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें