दहेज हत्या के वांछित आरोपियों को भेजा जेल
थाना मक्खनपुर पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 02 Dec 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें
थाना मक्खनपुर पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जेबड़ा में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया। ऐसा विवाहिता के मायके वालों का आरोप था। पुलिस ने मृतका के मायके वालों की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ धारा 498 ए 304 बी 201 और 3/4 में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मुकदमे वांछित सुरजन सिंह पुत्र रामदास और उनकी पत्नी शीला देवी पुत्र रजत और राकेश पुत्र रामखिलाड़ी निवासी को गिरफ्तार कर लिया। उनको जेल भेज दिया।