खूनी संघर्ष में दो पक्षों के सात लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - जमीन पर कब्जे को लेकर वजीरपुर कोटला में दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। इस खूनी झड़प में एक पक्ष के चार लोग घायल हुए, जिसमें पिता और तीन पुत्र शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

खूनी संघर्ष में दो पक्षों के सात लोग घायल

जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ जिसमें लाठी-डंडों के अलावा धारदार हथियार भी चले। एक पक्ष के पिता एवं उसके तीन पुत्र शामिल हैं। दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल बताए गए। घायलों में एक ही हालत गंभीर होने पर उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। गुरुवार का यह मामला थाना नारखी के अंतर्गत गांव वजीरपुर कोटला का है। घटना के पीछे एक खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जे का विवाद बताया है। थाना नारखी के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों के घायल लोग थाने पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस हमले में रिसाल सिंह के अलावा उसके तीन पुत्र संजीव कुमार, विकास कुमार एवं आकाश घायल है जबकि दूसरे पक्ष से गुलशन एवं दो अन्य शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रिसाल सिंह को ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। सभी घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है। डॉक्टरी रिपोर्ट के अनुसार और तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।