Firozabad News: प्लॉट में भैंस जाने पर दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव
Firozabad News: सोमवार सुबह सिकंदरपुर गांव में एक प्लॉट में भैंस घुसने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट और पथराव की घटना ने गाँव में भगदड़ मचाई। खेतों में भैंस के घुसने के बाद दोनों पक्षों में गंभीर झगड़ा हुआ। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Firozabad News: एका थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह प्लॉट में भैंस जाने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष से पथराव हुआ तो गली में भगदड़ मच गई। मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव सिकंदरपुर निवासी साधना सोमवार सुबह भैंस को बांधने के लिए ले जा रही थी। उसी दौरान भैंस छूटकर प्रमोद कुमार के प्लॉट में घुस गई। जिससे दीवार की कुछ ईंटें उखड़ गई। जानकारी होने पर प्रमोद कुमार पक्ष के लोग पहुंच गए और साधना के साथ मारपीट कर दी।
जानकारी होने राकेश पुत्र लाल सिंह भी पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने उसे भी पकड़ते हुए जमकर पिटाई कर दी। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।ग्रामीणों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन विवाद ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष से पथराव शुरू हो गया। यह देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ईंट-पत्थर लगने से राकेश और उसका भाई घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव होने की जानकारी मिली है। जांचकर कार्रवाई की जा रही है।


