ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादटीबी के खात्मे को आगे आए ग्राम प्रधान

टीबी के खात्मे को आगे आए ग्राम प्रधान

जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र द्वारा बुधवार को विकासखंड फिरोजाबाद में एक्टिव केस फाइंडिंग के तहत नवनिर्वाचित प्रधानों को टीबी रोग से संबंधित...

टीबी के खात्मे को आगे आए ग्राम प्रधान
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 22 Sep 2021 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र द्वारा बुधवार को विकासखंड फिरोजाबाद में एक्टिव केस फाइंडिंग के तहत नवनिर्वाचित प्रधानों को टीबी रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। सभी प्रधानों से आह्वान किया कि वह रोग के खात्मे के लिए विभाग का सहयोग करें। इस मौके पर सभी प्रधानों को आईईसी मैटेरियल वितरित किया।

जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र के पीपीएम समन्वयक बताया है कि एक्टिव केस फाइंडिंग के तहत नए मरीजों को खोजने के अलावा सभी को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड फिरोजाबाद कार्यालय पर क्षय रोग विभाग द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित प्रधानों को टीबी रोग के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। सभी प्रधानों से कहा गया कि वह जिले को इस रोग से मुक्त करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। चिकित्सा कर्मचारियों ने विभाग का सहयोग करने का भी आह्वान किया। चिकित्सा कर्मचारियों के अलावा कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी तथा एडीओ ने भी अपने संबोधन में ग्राम प्रधानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस मौके पर पीपीएम समन्वयक ने बताया है कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित होते रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें