वैलेंटाइन डे पर चोरी छिपे मिले युगल, महंगा बिका गुलाब
Firozabad News - फिरोजाबाद में वैलेंटाइन डे पर गुलाब की दुकानें सज गईं। युवा जोड़े गुलाब खरीदने के लिए आए, जबकि नवविवाहित जोड़ों ने इस अवसर का खासा आनंद लिया। गुलाब की कीमत सुबह 100 रुपये थी, जो बाद में घटकर 80 रुपये हो गई। पार्कों और मंदिरों में युवा जोड़ों की भीड़ नजर आई।

फिरोजाबाद, शनिवार को वैलेंटाइन डे पर सुबह से ही गुलाब की दुकानें शहर में सज गईं। सुबह से ही गुलाब की बिक्री भी शुरू हो गई। गुलाब खरीदने के लिए पहुंचे युवा कीमत सुनकर चौंके भी, लेकिन खरीदना तो था ही। वहीं कई युवाओं ने इस अवसर पर बुके भी खरीदे। वहीं वैलेंटाइन डे पर युवा जोड़ों की भीड़ होटल एवं रेस्टोरेंट में भी दिखाई दी। नवविवाहित शादी के बाद पहले वैलेंटाइन को लेकर खासे उत्साहित थे। फिरोजाबाद में भी शनिवार को वैलेंटाइन डे की धूम रही। सुबह से ही शहर के गांधी पार्क चौराहा के साथ अन्य चौराहों पर फूलों की दुकानों पर गुलाब महकने लगा।
गुलाब की खुशबू लोगों को अपनी तरफ खींच रही थी। वैलेंटाइन डे पर गुलाब का फूल सुबह 100 रुपये का बिका, लेकिन इसके बाद भी युवाओं ने गुलाब का फूल खरीदने का मोह नहीं छोड़ा। युवक ही नहीं, युवतियां भी वैलेंटाइन डे पर गुलाब का फूल खरीदती हुई नजर आईं। वहीं इस अवसर पर कईयों ने गुलाब व अन्य फूलों से मिलकर बनाए गए बुके भी खरीदे। यह बुके 150 से 200 रुपये में बिके। सुबह के वक्त ही गुलाब की असली खरीदारी हुई। हालांकि दोपहर तक फूलों की कीमत गिरकर 80 रुपये पर पहुंच गई। चोरी छिपे मिलने पहुंचे युवा जोड़े पार्कों में हिन्दूवादी संगठनों का खतरा था। इस स्थिति में युवा जोड़े चोरी छिपे मिले। कइयों ने इस अवसर पर मंदिरों में मिलने का प्लान बनाया था तथा वह सुबह ही मंदिर में पहुंच गए। मंदिरों में भीड़ के चलते हिन्दूवादी संगठनों की नजरों से भी बचना आसान था तो पकड़े जाने का डर भी नहीं। वैलेंटाइन डे पर सबसे ज्यादा भीड़ उसायनी के आस-पास दिखाई दी। नवविवाहित जोड़ों ने मनाया वैलेंटाइन जिन युवा जोड़ों की पिछले दिनों शादी हुई है। उन नवविवाहित जोड़ों में वैलेंटाइन डे को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों ने विशेष प्लानिंग की थी। किसी ने अपने साथी के लिए महंगे उपहार खरीदे तो किसी ने इस मौके को साथी के लिए यादगार पल बनाने में कसर नहीं छोड़ी। वीकेंड होने के कारण कई नवविवाहित जोड़े वैलेंटाइन इंज्वाय करने के लिए आगरा एवं दिल्ली भी गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




