ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादवैक्सीनेशन अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी

वैक्सीनेशन अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी

वृहद वैक्सीनेशन अभियान दूसरे दिन भी नगर में चलाया गया। पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में यह अभियान चला। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पालिका...

वैक्सीनेशन अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 28 Oct 2021 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

वृहद वैक्सीनेशन अभियान दूसरे दिन भी नगर में चलाया गया। पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में यह अभियान चला। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पालिका कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस समय नगर में वैक्सीनेशन का अभियान चलाया जा रहा है। पालिका के सभी 25 वार्डों में यह अभियान जारी है। दूसरे दिन चलाए अभियान का जगह-जगह पहुंचकर अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने निरीक्षण किया। जिन स्थानों पर वैक्सीनेशन शिविर में कम लोग पहुंच रहे थे वहां के सभासद से उन्होंने अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को वक्सीनेशन के लिए बाहर निकालकर लाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें