माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया सोनम का सम्मान
Firozabad News - फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने क्रिकेटर सोनम यादव का सम्मान किया। उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने कहा कि सोनम केवल जनपद का नहीं, बल्कि...

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जनपद जनपद का गौरव क्रिकेटर सोनम यादव का सम्मान किया। सोनम के माता-पिता को भी सम्मानित किया। बुधवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारी क्रिकेटर सोनम यादव के गांव राजा का ताल स्थित आवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सोनम के साथ साथ उनके माता-पिता का सम्मान किया।
शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने कहा है की सोनम यादव , फिरोजाबाद जनपद का ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश का गौरव है। हमें ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए। उन्होंने सोनम के माता-पिता का भी सम्मान करते हुए कहा कि हमें आप पर गर्व है कि आपने ऐसी पुत्री को जन्म दिया, जो आज जनपद का ही नहीं बल्कि दुनिया में अपने देश का नाम रोशन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।