ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकार्यशाला में दी गई चिकित्सा सम्बंधी उपयोगी जानकारी

कार्यशाला में दी गई चिकित्सा सम्बंधी उपयोगी जानकारी

फिरोजाबाद। नगर में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने चिकित्सकीय स्टाफ को उपयोगी जानकारी...

कार्यशाला में दी गई चिकित्सा सम्बंधी उपयोगी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 07 Jul 2018 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने चिकित्सकीय स्टाफ को उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने मेडिकल से जुड़े कई नियम, कानून बताए। साथ ही विविध शंकाओं का निवारण किया। शनिवार को सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट के ट्रामा सेंटर जैन नगर पर कार्यशाला का आयोजित की गई। जहां ऑरेंज कंसल्टेट की श्वेता तोमर व शलभ श्रीवास्तव ने विश्व स्वास्थ्य संगठन, क्लालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया एवं एनएबीएच के विभिन्न कार्य व दिशा निर्देशों की जानकारी दी। संस्थान अध्यक्ष पीके जिंदल ने एनएबीएच की महत्ता पर प्रकाश डाला। अस्पताल के सीईओ डीपी टालीवाल ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा स्वीकार किए गए चिकित्सा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें