भतीजे को गोली मारने के आरोपी चाचा की तलाश में जुटी पुलिस
Firozabad News - सिरसागंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते चाचा ने भतीजे गोपाल को गोली मार दी। गोपाल को गंभीर चोटें आईं और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

सिरसागंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते भतीजे को गोली मारने के आरोपी चाचा के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। जबकि घायल का सरकारी मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बहादुरपुर गांव निवासी 17 वर्षीय गोपाल कठेरिया पुत्र सखविंद्र का अपने चाचा लेखपाल पुत्र रामोतार से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार रात आठ बजे गोपाल अपने खेत पर शौच करने के लिए गया था। उसी दौरान लेखपाल ने उस पर फायर कर दिया था। कमर में गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा था।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए थे, जहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। घायल ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर के आधार पर उसके चाचा लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


