ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो श्रमिक घायल

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो श्रमिक घायल

नगला हिडंल में शौचालय की सटरिंग खोलते समय दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इससे दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण घायल श्रमिकों को उपचार को संयुक्त...

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो श्रमिक घायल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 25 Sep 2020 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

नगला हिंडल में शौचालय की सटरिंग खोलते समय दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इससे दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण घायल श्रमिकों को उपचार को संयुक्त जिला अस्पताल लेकर आए।

नगला हिंडल में सरकारी शुलभ शौचालय बनाए गए हैं। वहां शुक्रवार को श्रमिक महेश 28 पुत्र सीताराम, संदीप 19 पुत्र जगदीश सिंह निवासी नगला हिडंल शौचालय की सटरिंग खोल रहे थे। इसी दौरान श्रमिकों के हाथ में मौजूद लोहे की रॉड शौचालय के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। लोहे की रॉड टच होते ही दोनों शौचालय से नीचे गिर गए। इससे दोनों श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें