ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादसादाबाद के पूर्व मंत्री की चोरी हुई स्कार्पियो सहित दो दबोचे

सादाबाद के पूर्व मंत्री की चोरी हुई स्कार्पियो सहित दो दबोचे

रसूलपुर पुलिस ने शनिवार रात सादाबाद के पूर्व मंत्री उमर जावेद की चोरी हुई स्कार्पियो सहित दो लोगों को पकड़ लिया। उनका साथी भागने में कामयाब हो गया। गाड़ी चोरी की बताई गई...

रसूलपुर पुलिस ने शनिवार रात सादाबाद के पूर्व मंत्री उमर जावेद की चोरी हुई स्कार्पियो सहित दो लोगों को पकड़ लिया। उनका साथी भागने में कामयाब हो गया। गाड़ी चोरी की बताई गई...
1/ 2रसूलपुर पुलिस ने शनिवार रात सादाबाद के पूर्व मंत्री उमर जावेद की चोरी हुई स्कार्पियो सहित दो लोगों को पकड़ लिया। उनका साथी भागने में कामयाब हो गया। गाड़ी चोरी की बताई गई...
रसूलपुर पुलिस ने शनिवार रात सादाबाद के पूर्व मंत्री उमर जावेद की चोरी हुई स्कार्पियो सहित दो लोगों को पकड़ लिया। उनका साथी भागने में कामयाब हो गया। गाड़ी चोरी की बताई गई...
2/ 2रसूलपुर पुलिस ने शनिवार रात सादाबाद के पूर्व मंत्री उमर जावेद की चोरी हुई स्कार्पियो सहित दो लोगों को पकड़ लिया। उनका साथी भागने में कामयाब हो गया। गाड़ी चोरी की बताई गई...
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 01 Dec 2019 09:16 PM
ऐप पर पढ़ें

रसूलपुर पुलिस ने शनिवार रात सादाबाद के पूर्व मंत्री उमर जावेद की चोरी हुई स्कार्पियो सहित दो लोगों को पकड़ लिया। उनका साथी भागने में कामयाब हो गया। गाड़ी चोरी की बताई गई है। पुलिस उनको पकड़कर थाने ले आई। पता चलते ही पकड़े गये लोगों के परिवारीजन लोगों के साथ थाने पहुंच गये। पकड़े गए लोगों को निर्दोष बते हुए उनको छोड़ने की मांग करते हुए हंगामा काटा।

पुलिस ने देर रात लालपुर रोड से चोरी की स्कार्पियो बरामद की। पुलिस ने वहां से सद्दाम व शादाब को पकड़ लिया। दोनों अजमेरी गेट के रहने वाले हैं। दोनों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। उनके थाने पहुंचते ही उनके परिवारीजन लोगों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने ने पुलिस पर दोनों को गलत पकड़ने का आरोप लगाया। उसी दौरान पार्षद अजय गुप्ता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी कहा कि दोनों गलत पकड़े गए हैं। रात को दो युवक चोरी की गाड़ी लेकर आए थे। गाड़ी लालपुर रोड पर दलदल में फंस गई। दोनों गाड़ी निकलवाने के लिए सददाम व शादाब को घर से बुलाकर ले गए थे। ट्रेक्टर से उन लोगों गाड़ी निकलवाई। बाद में दोनों घर से रुपये लाने की कहकर चले गए। उसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। लोगों का कहना था कि दोनों निर्दोष हैं। थाने पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। वहीं पुलिस का कहना है कि गाड़ी चोरी की है। दो को गिरफ्तार किया गया है। उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया।

28 नवम्बर को चोरी की थी स्कार्पियो:फिरोजाबाद। रसूलपुर पुलिस का कहना है कि स्कार्पियो हाथरस के सादाबाद निवासी पूर्व मंत्री उमर जावेद की बताई गई है। गाड़ी 28 नवम्बर को चोरी हुई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों के साथी की तालाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी को कई स्थानों पर दबिश दी गई है। शीघ्र ही वह भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें