ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबाददो लोहा व्यापारियों के बीच हुआ झगड़ा

दो लोहा व्यापारियों के बीच हुआ झगड़ा

सिरसागंज। सोमवार को नगर की गांधी मंडी में दो लोहा व्यापारियों के बीच किसी बात को लेकर झगडा हो गया। विवाद में झगड़ा इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तब आ पहुंची। बाद में दोनों ही ओर के लोगों को पुलिस थाने ले...

दो लोहा व्यापारियों के बीच हुआ झगड़ा
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 18 Dec 2017 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को नगर की गांधी मंडी में दो लोहा व्यापारियों के बीच किसी बात को लेकर झगडा हो गया। विवाद में झगड़ा इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तब आ पहुंची। बाद में दोनों ही ओर के लोगों को पुलिस थाने ले गई। जहां रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। झगड़े में दो लोग भी घायल हुए है।

मामला नगर की गांधी मण्डी में सोमवार को श्रीगभगवान गुप्ता व मनोज शर्मा में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों ही लोहा व्यापारी है और व्यापार से सम्बन्धित किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद से शुरू हुआ झगडा मारपीट तक जा पहुंचा। जिसमें श्रीभगवान की ओर से अभिषेक गुप्ता और मनोज की ओर से गौरव घायल हो गए। दोनों ही ओर के लोग थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और घायलों का मेडीकल कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें