ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादएक्सप्रेसवे पर बाइक फिसलने से दो घायल

एक्सप्रेसवे पर बाइक फिसलने से दो घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे गाजियाबाद से बाइक से मैनपुरी जा रहे बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने कट मार दिया। इससे वह अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना...

एक्सप्रेसवे पर बाइक फिसलने से दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 13 Sep 2019 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे गाजियाबाद से बाइक से मैनपुरी जा रहे बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने कट मार दिया। इससे वह अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिमांशु पुत्र दलवीर, इंद्रप्रताप पुत्र भरत सिह निवासी जगतपुर भोगांव मैनपुरी गुरुवार रात बाइक से गाजियाबाद से अपने घर जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। यूपीडा के कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें