Firozabad News: महिलाओं को वर्क फ्रोम हॉम का झांसा देकर छह लाख ठगे, दो गिरफ्तार
Firozabad News: रसूलपुर थाना पुलिस ने टेलीग्राम और फेसबुक के माध्यम से महिलाओं को वर्क फ्रोम हॉम का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से मोबाइल, पासबुक और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। इन ठगों पर विभिन्न राज्यों में 6 लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोप है।

Firozabad News: रसूलपुर थाना पुलिस ने टेलीग्राम और फेसबुक के माध्यम से महिलाओं को वर्क फ्रोम हॉम का झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल, तीन पासबुक और आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया हैं। अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम राजेश गुनावत ने रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित वार्ता में बताया कि सूरज पुत्र सियाराम निवासी वन विभाग के सामने वाली गली छारबाग थाना लाइनपार, पारस पुत्र रामज्ञान निवासी नगला शेख थाना बसई मोहम्मदपुर के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॉड से संबंधित तीन शिकायतें पंजीकृत हैं।
जिनमें 6 लाख रूपये की साइबर ठगी की है। दोनों ठगों द्वारा टेलीग्राम, फेसबुक के माध्यम से महिलाओं को ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर साइबर ठगी कर प्राप्त धनराशि को भिन्न-भिन्न खातों में डलवाते थे। साइबर ठगी की शिकायतों से संबंधित तीन लाख रूपये की धनराशि विभिन्न खातों में आई है। इलाका पुलिस उनकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। शनिवार को थाना प्रभारी रमित कुमार ने दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल, तीन पासबुक और आधार कार्ड बरामद किए हैं। दोनों को जेल भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


