जनपद में अलग-अलग स्थानों पर छत से गिरकर दो बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिवारी जन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। गंभीर हालत देख एक बालक को उपचार के लिए आगरा रेफर किया है।
थाना नारखी क्षेत्र भरतपुरा निवासी आदित्य 3 वर्ष पुत्र हरी सिंह मंगलवार को भोर में छत पर खेल रहा था। उसी दौरान छत से नीचे गिर पड़ा। जिससे वह घायल हो गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहीं थाना मटसेना के क्षेत्र किशनदास पुरा में छत से गिरकर आदित्य 2 वर्ष पुत्र प्रेमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया।