Firozabad News: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार, तमंचा बरामद
Firozabad News: फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र के बलचंदपुर गांव में रविवार को विवाद के दौरान मारपीट और तमंचे से फायरिंग हुई, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। देर रात सत्यभान उर्फ भूरा और लक्की को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। दोनों को जेल भेजा गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Firozabad News: मटसेना थाना क्षेत्र के गांव बलचंदपुर में रविवार को विवाद के दौरान एक पक्ष ने तमंचा से फायरिंग कर ग्रामीणों में दहशत फैला दी थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है। गांव प्रेमपुर आनंदीपुर निवासी केपी सिंह का रविवार को गांव बालचंदपुर में देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह पुत्रगण अतर सिंह, सागर उर्फ गुरुवीर पुत्र साधू सिंह, निखिल उर्फ कन्हैया पुत्र धर्मेंद्र, बलजीत उर्फ गुरुचरन पुत्र अतर सिंह, सत्यभान उर्फ भूरा पुत्र साधू सिंह, लकी पुत्र देवेंद्र सिंह से विवाद हो गया था।
देवेंद्र सिंह पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची थी, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए थे।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर देवेंद्र सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। देर रात पुलिस ने बालचंदपुर की मोड से सत्यभान उर्फ भूरा पुत्र साधू और लक्की पुत्र देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट और फायरिंग करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


