ट्रक का टायर फटने से लगी आग, ट्रक जलकर खाक
Firozabad News - थाना मटसेना के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक का टायर फटने से भीषण आग लग गई। ट्रक चालक मातादीन मीणा लखनऊ से राजस्थान जा रहा था। आग लगने पर पुलिस और यूपीडा ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था।

थाना मटसेना के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 45 किमी के पास ट्रक का टायर फटने से आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही ट्रक आग का गोला बन गया। यूपीडा, मटसेना पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक जलकर खाक हो चुका था। ट्रक चालक मातादीन मीणा पुत्र रामधन मीणा निवासी थाना गाजी जिला अलवर राजस्थान ट्रक को लखनऊ से लेकर राजस्थान के लिए जा रहा था। जैसे ही ट्रक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के थाना मटसेना क्षेत्र के 45 किमी के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसका टायर फट गयाभीषण आग लग गई।
ट्रक आग का गोला बन गया। पुलिस ने दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाकर आग को बुझवाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


