Firozabad News: विद्युत पोल पर गिरा लोहे का बीम, ट्रामा सेंटर में आपूर्ति बाधित
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News: सोमवार दोपहर पुराने टीबी वार्ड की बिल्डिंग तोड़ते समय एक लोहे का बीम विद्युत केबल पर गिर गया, जिससे ट्रामा सेंटर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जनरेटर ने भी काम करना बंद कर दिया, जिससे अस्पताल में अंधेरा छा गया और मरीज परेशान हुए। यह पहली बार नहीं है जब अस्पताल में बिजली बंद हुई है।

Firozabad News: पुराने टीबी वार्ड की बिल्डिंग तोड़ते समय सोमवार दोपहर अचालक लोहे का बीम विद्युत केबल पर गिर गया। जिससे ट्रामा सेंटर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि जनरेटर से व्यवस्था संभालने के प्रयास किए गए लेकिन करीब दो घंटे चलने के बाद जनरेटर ने भी अचानक काम करना बंद कर दिया। जनरेटर बंद होते ही पूरे ट्रामा सेंटर में अंधेरा छा गया। तीन में से दो फेस की विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के बावजूद अंदर अंधेरा बना रहा, जबकि एसी चलते रहे। पर्चा काउंटर पर मरीज और तीमारदार पर्चा बनवाने के लिए परेशान घूमते रहे। ऐसे में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों को टांके लगाए गए।
ये भी पढ़ें:Munger News: सदर अस्पताल: पीपीई मोड़ के दावों के बीच 2 घंटे ठप रही एक्स-रे सेवा, मरीज बेहाल
ट्रामा सेंटर में बिजली और जनरेटर फेल होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले दिनों भी कई बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो चुकी हैं।


