भइया मेरी बाइक ले जाना अब घर नहीं लौटूंगा और लगा ली फांसी

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - एक युवक ने अपने भाई को फोन करके बताया कि उसकी मोटरसाइकिल खड़ी है और वह घर नहीं लौटेगा। इसके बाद उसने अपनी शर्ट का फंदा बनाकर पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। युवक नगर निगम में ट्रैक्टर चालक था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भइया मेरी बाइक ले जाना अब घर नहीं लौटूंगा और लगा ली फांसी

भैया मेरी मोटरसाइकिल खड़ी है उसे ले जाना, अब मैं घर नहीं लौटूंगा। भाई से बात करने के बाद युवक ने अपनी ही शर्ट का फंदा बनाकर पेड़ पर लटक गया। इससे पहले युवक ने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। सूचना मिलते इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक नगर निगम में ट्रैक्टर चालक के पद पर तैनात था। थाना जसराना के अंतर्गत गांव खुदादादपुर निवासी 27 वर्षीय रक्षपाल पुत्र कृपाराम नगर निगम में ट्रैक्टर चालक था। वह रोजाना अपने गांव से अपनी बाइक द्वारा ड्यूटी पर आता था। गुरुवार को भी जब वह अपने ड्यूटी पर आया तो दोपहर में अपने बड़े भाई धर्मेंद्र को फोन पर बताया कि मेरी बाइक यहां खड़ी है उसे ले जाना मैं अब घर नहीं लौटूंगा।

रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली के गांव चनौरा एवं नैपई के बीच स्कूल के पास मक्का के खेत में युवक का शव पड़ा है। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।