महिला ने कमरे में ताला लगाकर लगाई फांसी, मौत
लाइनपार थाना क्षेत्र में एक महिला ने शुक्रवार सुबह अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। विवाद के बाद उसने साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। परिवार ने आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते यह घटना हुई।

लाइनपार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह महिला ने कमरे में पहले ताला डाला पिर साड़ी से गले में फंदा कसकर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। । सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। खेरे वाली माता मंदिर छारबाग निवासी 40 वर्षीय गायत्री पत्नी विजेंद्र सिंह का शुक्रवार सुबह सात बजे बच्चों की किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से गेट बंदकर ताला लगा लिया। गले में साड़ी का फंदा कसकर पंखे के कुंदे से लटक गई। कुछ समय बाद परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई।
परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव पंखे से लटका देखकर चीख निकल गई।थाना प्रभारी रमित कुमार आर्य ने बताया कि घर में बच्चों को लेकर आपसी विवाद हो गया था। गुस्से में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


