Firozabad News: असंतुलित ट्रैक्टर के रौंदने से युवक की मौत
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News: शुक्रवार को थाना फरिहा क्षेत्र में असंतुलित ट्रैक्टर ने एक युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा हाथवंत मार्ग पर गांव नगला खरगा के पास हुआ। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। युवक की पहचान 30 वर्षीय अरविंद यादव के रूप में हुई है।

Firozabad News: थाना फरिहा क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को एक असंतुलित ट्रैक्टर के रौंदने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाथवंत मार्ग पर गांव नगला खरगा के समीप हुआ। हादसा होते देखकर चालक खाद की बोरियों से भरा ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। हादसा सुबह लगभग छह बजे का। नगला खरगा निवासी 30 वर्षीय अरविंद यादव पुत्र मनोहर सिंह गांव से बाहर आकर हाथवंत रोड पर सड़क के किनारे मोबाइल से बात कर रहा था। खाद की बोरियों से भरे एक ट्रैक्टर ने अचानक युवक को बुरी तरह रौंद दिया। हादसा होते देख चालक हड़बड़ा गया और वह अपने वाहन को वहीं छोड़कर भाग गया।
हादसे की खबर मिलते ही गांव के काफी संख्या में लोग दुर्घटनास्थल पर जब तक पहुंचते तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों में चीख-पुकार पुकार मच गई।


