
भात लेकर जा रहे मामा की सड़क दुर्घटना में मौत
Firozabad News - गुरुवार रात नारखी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय दिनेश यादव की मौत हो गई। वह अपने भांजे की शादी में भात पहनाने जा रहे थे। उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
थाना नारखी क्षेत्र में गुरुवार रात वाहन की टक्कर से भात लेकर जा रहे मामा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थाना नारखी के गांव रहना निवासी 35 वर्षीय दिनेश यादव पुत्र अलवर सिंह निवासी रहना फरिहा के भांजे दिलीप निवासी खुशहालपुर बरहन की शादी है। वह अपने भांजे को भात पहनाने जा रहा था। एक बाइक पर था। दूसरी बाइक पर उसकी पत्नी मीरा व भतीजा अक्की सवार थे। अक्की की बाइक काफी आगे निकल गई। उसी दौरान किसी वाहन ने नगला राधे के समीप दिनेश की बाइक में टक्कर मार दी।
भतीजे ने उसे पीछे आते नहीं देखा तो लौट कर आया। देखा वह लहूलुहान पड़ा था। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




