शादी में गए युवक की नाले में गिरकर मौत
Feb 11, 2026 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News - थाना उत्तर क्षेत्र में शादी में शामिल होने गए 30 वर्षीय युवक कैलाश की नाले में गिरने से मौत हो गई। मंगलवार को रैपुरा रोड पर लक्ष मैरिज होम में शादी में भाग लेने के बाद वह घर नहीं लौट सका। बुधवार को उसका शव नाले में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

थाना उत्तर क्षेत्र शादी में गए युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। लोगों ने नाले में शव देख तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर इसकी पहचान की। थाना उत्तर के नगला करन सिंह निवासी 30 वर्षीय कैलाश पुत्र जय श्री राम मंगलवार की शाम रैपुरा रोड स्थित लक्ष मैरिज होम में शादी समारोह में भाग लेने के गया था। उसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। उसका शव बुधवार को रैपुरा रोड पर स्थित नाले में पड़ा मिला। लोगों ने नाले में शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक अविवाहित था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



