
बेटी की शादी की खरीदारी करने आए पिता की हार्ट अटैक से मौत
Firozabad News - शिकोहाबाद में अपनी बेटी की शादी के लिए खरीदारी करते समय एक फोटोग्राफर को हार्ट अटैक आया। दारा सिंह (50) मॉल में गिर पड़े और अस्पताल पहुँचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी बेटी की शादी 13 फरवरी को होनी थी, जिससे परिवार में शोक की लहर फैल गई।
शिकोहाबाद में अपनी बेटी की शादी के लिए पत्नी के साथ एटा रोड स्थित मॉल में आए युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। दारा सिंह (50) पुत्र लटूरीलाल निवासी नगला मदारी थाना सिरसागंज अरांव में अपने परिवार के साथ रहता था। वह वीडियोग्राफी का काम करता था। मृतक की बेटी की 13 फरवरी को शादी होनी है। ऐसे में वह शादी के कार्ड बांटने के बाद अपनी पत्नी सीमा देवी के साथ एटा रोड स्थित वी बाजार में शादी के लिए शॉपिंग करने के लिए आया था।
दंपति मॉल में खरीदारी कर रहे थे इसी दौरान फोटोग्राफर को टायलेट के लिए जा रहा था कि अचानक से उसे हार्ट अटैक आया और वह गिर पड़ा। जिससे मॉल में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में मॉल में कार्यरत कर्मचारियों ने फोटोग्राफर को पत्नी के साथ इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फोटोग्राफर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे बेटी, दो बेटे मनीष, अनुराग को रोता बिलखता छोड़ गया। मृतक के परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को अपने साथ अपने घर ले गए। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाने में मामले की कोई सूचना नहीं दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




