Firozabad News: डीजे की केबल में करंट से युवक की मौत, हत्या का आरोप लगाया
Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव गुढा में डीजे के लिए केबल ठीक करते समय एक युवक को बिजली का करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव गुढा में डीजे के लिए केबल को ठीक कर रहे एक युवक को बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सौरव पुत्र इन्द्रजीत निवासी गढूमा थाना शिकोहाबाद पंकज पुत्र राजनाथ निवासी नगला सुन्दर के साथ लाईट एंड साउण्ड का काम करता है। वह रविवार की रात हरदेव मिश्रा पुत्र अमरनाथ मिश्रा निवासी ग्राम गुढा थाना नसीरपुर के गेस्ट हाउस मे होने वाली पूजा में डीजे साउंड लगाने के लिए गया था।
रात करीब 10 बजे वह बिजली की केबल को ठीक कर रहा था। अचानक से केबल में बिजली आने से सौरभ को जोरदार करंट लगा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।लिस ने परिजनों को समझा बुझा कर थाना नसीरपुर में कार्यवाही की लिए भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि थाना नसीरपुर क्षेत्र के गुढ़ा में करंट से युवक की मौत हो गई थी। मामले में कार्यवाही लिए थाना नसीरपुर भेज दिया है।


