Firozabad News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: गांव हरदासपुर में सोमवार को 26 वर्षीय युवक भूपेंद्र सिंह विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।

Firozabad News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Firozabad News: थाना जसराना क्षेत्र के गांव हरदासपुर में सोमवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में युवक को गंभीर हालत में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गांव हरदासपुर निवासी भूपेंद्र सिंह (26) पुत्र राकेश सोमवार को विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। युवक की मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत