निर्माणाधीन मकान में विद्युत करंट से बेलदार की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - उत्तर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में 55 वर्षीय बेलदार शेर सिंह विद्युत करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़ा। उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शेर सिंह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और अब उसके पीछे पत्नी और बेटा रह गए हैं।

निर्माणाधीन मकान में विद्युत करंट से बेलदार की मौत

उत्तर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में विद्युत करंट से बेलदार अचेत होकर गिर पड़ा। ठेकेदार और मकान स्वामी उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्यनगर निवासी 55 वर्षीय शेर सिंह पुत्र मान सिंह बेलदारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार को वह नगला पान सहाय में ठेकेदार ब्रजेश के साथ निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। ब्रजेश चिनाई कर रहा था और शेर सिंह सीमेंट और बालू का मसाला बना रहा था। परिसर में ग्रांडर की केबिल पड़ी थी। उसी दौरान करंट लगने से शेर सिंह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

यह देखकर ठेकेदार, मकान स्वामी में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना होने के बारे में जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। जहां परिजनों ने बताया कि बेलदार अपने पीछे बेटा और पत्नी को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। उत्तर थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से बेलदार की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।