ट्रेन की चपेट में आकर प्रौढ़ की मौत, 19 दिन बाद आनी है बेटी की बरात

Mar 01, 2026 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

Firozabad News - एक प्रौढ़ मानसिंह, जो अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में लगा था, ट्रेन की चपेट में आकर मृत्यु हो गया। उसकी बेटी की शादी 20 मार्च को थी, लेकिन इस हादसे ने खुशी को मातम में बदल दिया। मानसिंह मेहनत मजदूरी करता था और इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

ट्रेन की चपेट में आकर प्रौढ़ की मौत, 19 दिन बाद आनी है बेटी की बरात

बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक प्रौढ़ की थाना मटसेना क्षेत्र के दोकली के निकट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मजदूरी का काम करता है तथा हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। 20 मार्च को उसकी बेटी की शादी है, इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थी, लेकिन इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दौकेली निवासी 52 वर्षीय मानसिंह पुत्र निहाल सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी बड़ी बेटी अंजली की शादी थाना बसई मोहम्मदपुर के बिलहना से तय हुई थी। 20 मार्च को बेटी की बरात आनी थी।

घर में इसकी भी तैयारी चल रही थी। इस सबके बीच में वह रविवार को आलू बीनने के लिए रेलवे लाइन पार कर कहीं जा रहा था। बताया जाता है कि रेलवे लाइन पार करते वक्त ही ट्रेन की चपेट में आ गया तथा मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।