सिर में चोट से हुई पायल की मौत, घायलों का उपचार जारी
Firozabad News - फिरोजाबाद के फरिहा क्षेत्र में शुक्रवार को मैक्स की टक्कर से 10 वर्षीय छात्रा पायल की मौत हो गई। उसकी गंभीर चोटों के कारण पोस्टमार्टम किया गया। अन्य दो छात्राएं मानवी और शिवानी घायल हैं और अस्पताल में...

फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र में शुक्रवार को मैक्स की टक्कर से मृत छात्रा के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। उसकी मौत सिर में आई गंभीर चोट के चलते हुई। अन्य दोनों घायल छात्राओं का अस्पताल में उपचार चल रहा है। खिड़की दरवाजा स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या पाठशाला फरिहा की शुक्रवार दोपहर छुट्टी के दौरान मैक्स की टक्कर से 10 वर्षीय कक्षा चार की छात्रा पायल उर्फ काजल पुत्री योगेंद्र निवासी अंधपुरा की मौके पर ही दबकर मौत हो गई थी। उसकी बहन मानवी तथा शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
पायल की मौत मैक्स की टक्कर से सिर में आई गंभीर चोट के कारण हुई। सिर फटने के कारण सिर के अंदर का काफी हिस्सा बाहर निकल आया था। इसके अलावा शरीर पर भी कई चोट थीं। घायल मानवी व शिवानी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिवानी के सिर हाथ तथा पैर में चोट आई है। वहीं शिवानी के भी सिर व पैर में चोटें हैं। उनको सर्जिकल कार्ड में भर्ती किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।