आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वाहन ने रौंदे बाइक सवार, एक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया। एक भाई, 28 वर्षीय अजीत सिंह, की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा, 22 वर्षीय शिवकुमार, गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वाहन ने रौंदे बाइक सवार, एक की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दिल्ली से गोंडा अपने घर जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को मटसेना थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायल को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जिला गोंडा के थाना उमरी के गांव अचकापुर निवासी 28 वर्षीय अजीत सिंह दिल्ली में स्टार वायर इंडिया लिमिटेड स्टील कंपनी में नौकरी करता था। साथ ही उसका फुफेरा भाई 22 वर्षीय शिवकुमार पुत्र धनीराम निवासी परमोदपुरवा थाना उमरी बेगमगंज जोमेटो में काम करता था।

मंगलवार रात 11 बजे दोनों भाई बाइक से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होते हुए अपने गांव के लिए रवाना हुए। बुधवार तड़के दोनों भाई मटसेना थाना क्षेत्र के खंभा नंबर- 44/100 के पास पहुंचे। उसी दौरान पीछे तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया। दोनों को ट्रामा सेंटर लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने अजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।