ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान उछलकर सड़क पर गिरा, मौत

Apr 07, 2026 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - थाना जसराना क्षेत्र में एक किसान अमर सिंह, जो अपने जीजा के घर जा रहा था, को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद फरार हो गया।

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान उछलकर सड़क पर गिरा, मौत

थाना जसराना क्षेत्र में अपने जीजा के घर जा रहे बाइक सवार किसान को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरांव थाना क्षेत्र के गांव नगला खंदारी निवासी 35 वर्षीय किसान अमर सिंह पुत्र मातादीन सोमवार देर शाम एटा के विरामपुर निवासी अपने जीजा कोमल सिंह के घर बाइक से जा रहा था। उसी दौरान पटीकरा पुल के निकट पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किसान बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा।

सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।