वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
टूंडला थाना क्षेत्र में एक राजमिस्त्री की बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजकुमार, जो चंडिका का निवासी था, काम खत्म कर घर लौट रहा था। टक्कर इतनी भयंकर थी कि वह हाईवे पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट आई।

टूंडला थाना क्षेत्र में बुधवार रात काम करने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार राजमिस्त्री की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गुरुवार सुबह चंडिका निवासी किसान ने अपने पुत्र के रूप में शव की शिनाख्त कर ली। गांव चंडिका निवासी 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र सोनवीर राजमिस्त्री था। वह नगला पचिया में मकान बना रहा था। बुधवार देर शाम वह काम समाप्त होने के बाद बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान हाईवे पर नवाब सिंह चौराहा के निकट फिरोजाबाद की ओर से जा रहे वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक से उछलकर हाईवे पर गिर पड़ा।
सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


