Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsTraffic Jam Issues Due to Flyover Construction at Suhag Nagar Junction
हाइवे पर जाम से परेशान रहे राहगीर

हाइवे पर जाम से परेशान रहे राहगीर

संक्षेप: Firozabad News - शहर में फ्लाईओवर के निर्माण के कारण सुहाग नगर चौराहा से जैन मंदिर तक कई बार जाम लग रहा है। वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है, और दो मिनट का रास्ता पार करने में 15 से 20 मिनट लग रहे हैं। पुलिस की...

Mon, 27 Oct 2025 07:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

शहर में फ्लाईओवर के निर्माण के चलते सुहाग नगर चौराहा से जैन मंदिर तक दिन में कई बार जाम के हालात बन रहे हैं। यहां पर वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है तो दो मिनट का रास्ता पार करने में 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। सोमवार दोपहर तीन बजे करीब लगने वाले जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। हाइवे के बीच में निर्माण कार्य चलने से हाइवे की चौड़ाई भी कम हो गई है। इससे कई बार जाम लग जाता है तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार को भी दोपहर तीन बजे करीब यहां पर जाम के हालात बन जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बूंदाबांदी एवं रिमझिम बरसात होने से बाइक सवार सबसे ज्यादा प्रभावित दिखाई दिए। हाइवे पर कहीं रुक भी नहीं सकते थे। इस स्थिति में बाइक के साथ वाहनों की लाइन में ही फंसे रहे। सुहाग नगर चौराहा पर पुलिस फोर्स की तैनाती के बाद भी यहां पर वाहनों को निकलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। इसके चलते इस चौराहा से जैन मंदिर तक जाम के हालात बनते हैं। वहीं जैन मंदिर पर भी दिन में कई बार जाम के हालात बने।