ज्वैलर्स की दुकान से आठ अंगूठी चुरा ले गईं महिलाएं
Firozabad News - सिरसागंज में एक ज्वैलर्स की दुकान पर तीन महिलाओं ने दुकानदार की बहन का फायदा उठाकर चुपके से 8 सोने की अंगूठियां चुरा लीं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार ब्रज कुमार ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है।

ज्वैलर्स की दुकान पर तीन महिला चोर आईं और दुकानदार की बहन के बैठने का फायदा उठाकर चुपके से 8 सोने की अंगूठियों को चुराकर ले गईं। चोर महिलाएं सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई हैं। मुकदमे के बाद पुलिस ने आरोपी महिलाओं को दबोचने के लिए टीमें लगाई हैं। थाना सिरसागंज में ब्रज कुमार निवासी सिरसागंज ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी साईं ज्वैलर्स के नाम से राधा किशन मैरिज होम के पास दुकान है। उसकी दुकान पर उसकी बहन कल्पना बैठी हुई थी। तभी तीन महिलाएं आईं और कहा कि उनको अंगूठियां देखनी हैं। कल्पना ने तीनों महिलाओं को सोने की अंगूठी दिखाना शुरू कर दिया।आरोप
है कि महिलाओं ने चुपके से एक पैकेट में रखी सोने की 8 अंगूठियां चुरा लीं। इस घटना के सीसीटीवी में कैद होने से ब्रज कुमार को बाद में जानकारी हुई। मामले में तीनों महिलाओं के खिलाफ थाना सिरसागंज में आभूषणों की दुकान से 8 अंगूठियां चुराने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


