ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादअंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे

थाना उत्तर पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके 2 साथी भागने में कामयाब हो गए। उनके पास से चोरी के 11 मोटरसाइकिलें बरामद हुई।...

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 16 Apr 2021 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना उत्तर पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके 2 साथी भागने में कामयाब हो गए। उनके पास से चोरी के 11 मोटरसाइकिलें बरामद हुई। उनके पास से तमंचा भी मिले।

पुलिस ने जलेसर रोड से तीनों को गिरफ्तार किया। उसके 2 साथी भाग निकले। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस को अंतरराज्यीय वाहन चोरों के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस को देख उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने इन चोरों को पकड़ा

फिरोजाबाद। पुलिस ने हसीन उर्फ राजू निवासी गुड्डू मार्केट, मोहम्मद फैयाज पुत्र ताजुद्दीन, जुबेर पुत्र इलियास अशरफ गंज थाना रसूलपुर को पकड़ा है।

पुलिस की पकड़ से यह भागे

फिरोजाबाद। पुलिस की पकड़ से भूरा उर्फ अनीश पत्र रियाजुद्दीन निवासी अशरफ गंज, शोएब पुत्र कासिम निवासी रसूलपुर भागने में कामयाब हो गए।

इन्होंने पकड़े अंतर्जनपदीय वाहन चोर

फिरोजाबाद। अंतरराज्यीय वाहन चोरों को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक अनूप भारतीय, उप निरीक्षक राजीव कुमार, महेंद्र कुमार, सचिन कुमार, महिला उप निरीक्षक अल्बीना, सिपाही दिनेश कुमार तथा विनीत गौतम ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस ने चोरों के पास से यह बरामद किया

फिरोजाबाद। पुलिस ने चोरों के पास से 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इसके अलावा उनके पास से तीन तमंचे तथा 9 कारतूस मिले हैं।

तीनों शातिर चोर: एसपी सिटी

फिरोजाबाद। एसपी सिटी मुकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों शातिर वाहन चोर हैं। पुलिस उनके साथियों की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें