ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादजाम एवं पथराव में तीन दर्जन नामजद, तीन गिरफ्तार

जाम एवं पथराव में तीन दर्जन नामजद, तीन गिरफ्तार

थाना रामगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को जाम लगाने एवं पथराव मामले में पुलिस ने तीन दर्जन को नामजद करते हुए 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस...

जाम एवं पथराव में तीन दर्जन नामजद, तीन गिरफ्तार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 11 Nov 2022 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना रामगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को जाम लगाने एवं पथराव मामले में पुलिस ने तीन दर्जन को नामजद करते हुए 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

गुरुवार को साइकिल से स्कूल जा रही 12 वर्षीय दिव्या को डंपर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। छात्रा की मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा। गुस्साए लोगों ने पथराव कर कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए थे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर उनको तितर-बितर किया था। तोड़फोड़ पथराव के मामले में पुलिस ने 20 लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन अभियुक्तों अमित उर्फ मंगल पुत्र परशुराम, आदेश पुत्र किशनलाल निवासी चनौरा तथा करन पुत्र भगवान दास निवासी नैपई बताए हैं। थाना प्रभारी का कहना है मामले में अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं। उनको शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें