
छिनैती करने वाले शातिर गिरफ्तार, युवक से लूटे थे एक लाख
Firozabad News - फिरोजाबाद में पुलिस ने छिनैती की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 90200 रुपये और घटना में उपयोग की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपियों के नाम संजीव कुमार, अभय कुमार और संदीप हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।
फिरोजाबाद, थाना उत्तर पुलिस ने छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने छीने गए रुपए एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। लूटी गई धनराशि में से 90200 रुपये बरामद कर लिए। गुरुवार को रात जलेसर रोड पर अखिलेश के साथ मारपीट कर कुछ लोगों ने एक लाख रुपए छीन लिए थे। पुलिस ने मामले में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह को चेकिंग के दौरान छिनैती करने वाले आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली।
प्रभारी निरीक्षक ने गांधी पार्क के निकट इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान में दबिश देकर पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम संजीव कुमार उर्फ लवलेश पुत्र राकेश कुमार निवासी बदनपुर काजीपुर थाना सकरौली जनपद एटा, अभय कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी देवकी नगर झील की पुलिया तथा संदीप पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मोढ़ा कनैटा थाना रसूलपुर बताए है। पुलिस ने अभियुक्त संजीव कुमार उर्फ लवलेश से 30060 रुपये, अभय कुमार से 30120 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल तथा संदीप से 30020 रुपये बरामद किए। बरामदगी तथा गिरफ्तारी के आधार पर धारा 317(2),3(5) बीएनएस की वृद्धी की गयी है। पुलिस ने तीनो को जेल भेजा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




