ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादहत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

थाना सिरसागंज क्षेत्र में सूरज हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही...

हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 11 Nov 2022 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में सूरज हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

भनुपुरा में 7 नवंबर को थाना नसीरपुर के घाघऊ निवासी सूरज की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह अपनी ननसार गया था। हमले में उसके दो ममेरे भाई घायल हो गए। घायल रघुपाल की पत्नी ने विजेंद्र, धनपाल, जितेन्द्र, मंतोष, संतोष, गुलशन, गौतम, श्याम सुंदर, बीटू को नामजद किया गया था। इसके अलावा छह अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में विजेंद्र, श्याम सुंदर एवं जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक ने बताया आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है। उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें