Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsThieves Steal Generators and Copper Worth Lakhs from Warehouse in Shikohabad
कारखाने में रखे कापर, बैटरी सहित लाखों का सामान चुराया

कारखाने में रखे कापर, बैटरी सहित लाखों का सामान चुराया

संक्षेप:

Firozabad News - शिकोहाबाद में एटा रोड पर चोरों ने एक गोदाम में नकबजनी की, जहां से लाखों रुपए का कॉपर, बैटरी और अन्य सामान चुरा लिया गया। गोदाम स्वामी जब वहां पहुंचा, तब उसे चोरी का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि बैंक को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Feb 04, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

शिकोहाबाद। एटा रोड पर चोरों ने एक गोदाम में नकबजनी कर उसमें रखे जनरेटर से लाखों रुपए का कॉपर, बैटरी सहित कई आवश्यक सामान चोरी कर ले गए। जब मंगलवार को गोदाम स्वामी अपने गोदाम पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। गनीमत रही कि चोरों ने परिसर में स्थित बैंक को नुकसान नहीं पहुंचाया अन्यथा बड़ी चोरी की वारदात हो सकती थी। आशीष जैन पुत्र प्रवीण जैन निवासी जैन स्ट्रीट बड़ा बाजार का एटा रोड पर घी की टीन बनाने का कारखाना है। उनके परिसर में ही एचडीएफसी बैंक का संचालन होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कारखाने से ही प्रतिदिन पेयजल की आपूर्ति भी की जाती है। कारखाने में काफी दिनों से काम बंद चल रहा है। लेकिन वह बैंक को पानी देने के लिए समय समय पर अपने कारखाने के लिए आते जाते रहते थे। पीड़ित कारखाने के लिए पहुंचा तो दीवार में नकबजनी देखकर हैरत में पड़ गया। चोरों ने कारखाने में रखे एक बड़े जनरेटर से लाखों के कॉपर, बैटरी सहित कई सामान चोरी कर ले गए। बैंक के पास चोरी की घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। गनीमत रही कि चोरों ने बैंक में किसी घटना को अंजाम नहीं दिया। आशीष जैन ने बताया कि एचडीएफसी बैंक उनके कारखाने परिसर में है। ऐसे में पानी कारखाने से दिया जाता है। चोर परिसर से एक लाख से अधिक का तार, बैटरी, कापर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। बैंक की चारदीवारी सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत के मामले में खेत स्वामी के खिलाफ मुकदमा शिकोहाबाद। ई रिक्शा चालक की बिजली करंट से मौत के मामले में मृतक युवक के पिता ने खेत स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अहिवरन सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी ग्राम मलिखानपुर का आरोप है कि उसका बेटा अनिल कुमार ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह 23 जनवरी को शौच क्रिया करने के लिए खेत पर गया था। खेत स्वामी राजवीर यादव पुत्र पदम सिंह निवासी प्रोफेसर कालोनी ने अपने खेत में तारों को लगाकर उसमें बिजली का करंट छोड़ दिया। जिसकी चपेट में आने से पीड़ित के बेटे की मौत हुई है। जब परिजन उसकी तलाश में खेत पर पहुंचे तो उसका बेटा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। बिजली के करंट से बेटे की मौत के लिए खेत स्वामी जिम्मेदार है। पुलिस ने मृतक के बेटा की शिकायत पर खेत स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।