ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादबालिका बधू बनने से बची किशोरी, बारात को रोका

बालिका बधू बनने से बची किशोरी, बारात को रोका

थाना नगला खंगर पुलिस ने किशोरी की नानी की शिकायत पर किशोरी को बालिका वधू बनने से बचा लिया। पुलिस ने किशोरी के परिजनों और उसके होने वाले ससुरालीजनों...

बालिका बधू बनने से बची किशोरी, बारात को रोका
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 05 May 2022 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना नगला खंगर पुलिस ने किशोरी की नानी की शिकायत पर किशोरी को बालिका वधू बनने से बचा लिया। पुलिस ने किशोरी के परिजनों और उसके होने वाले ससुरालीजनों से बात कर शादी को रुकवा दिया है। पुलिस ने किशोरी की आयु की जांच कराई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

थाना नगला खंगर के गांव मुबारकपुर में एक किशोरी की शादी उसके परिजनों ने मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी गनेश के साथ तय की थी। गुरुवार को बारात आनी थी। दोनों घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सभी लोग काफी खुश थे। बुधवार को बारातियों की आवभगत और रिश्तेदारों के लिए खाने की तैयारियां शुरू हो गई थीं। इसी दौरान किशोरी की नानी ने पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए कहा कि किशोरी की जबरन शादी कराई जा रही है। किशोरी की नानी की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची और किशोरी के परिजनों से बातचीत कर शादी रोकने के लिए कहा।

जब ग्रामीणों ने कहा कि लड़की बालिग है और परिवार की मर्जी से शादी हो रही है। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि पुलिस से किशोरी की नानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि जिस लड़की की शादी हो रही है, वह नाबालिग है। जब तक इसकी जांच नहीं हो जाती, शादी नहीं होगी। किशोरी की शादी रुकवाने से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने लड़की की नानी की शिकायत पर शादी को रुकवा कर दुल्हन बनी लड़की की उम्र की जांच कराई है। इस संबंध में सीओ सिरसागंज राजवीर सिंह ने बताया कि थाना पुलिस को दुल्हन के रिश्तेदार ने सूचना दी थी कि नाबालिग की शादी कराई जा रही है। लड़की पर उम्र प्रमाणित करने का कोई डॉक्यूमेंट न होने के कारण उसका मेडिकल कराया है। देखने में भी लड़की नाबालिग प्रतीत हो रही है। इसके चलते शादी को रुकवाया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें