ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादचोरों ने चूड़ी के गोदाम से नकदी व सामान उड़ाया

चोरों ने चूड़ी के गोदाम से नकदी व सामान उड़ाया

थाना क्षेत्र में चोरों ने चूड़ी के गोदाम में वारदात को अंजाम दिया। चोर वहां से नगदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी की थाने में तहरीर दी गई है।...

चोरों ने चूड़ी के गोदाम से नकदी व सामान उड़ाया
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 01 Jan 2021 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

फिरोजाबाद। थाना क्षेत्र में चोरों ने चूड़ी के गोदाम में वारदात को अंजाम दिया। चोर वहां से नकदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस चोरों के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।

चोरों ने चौबे जी का बाग स्थित गणपति बैंगल्स स्टोर पर धावा बोला। चोर गोदाम का जंगला काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने वहां से नगदी तथा कीमती सामान चोरी कर लिया। क्षेत्र के लोगों ने गोदाम का जंगला टूटा देखा दो हैरत में पड़ गए। उन्होंने तुरंत गोदाम मालिक राजीव कुमार गुप्ता निवासी आदर्श नगर को मोबाइल पर सूचना दी। चोरी का पता चलते ही गोदाम मालिक वहां पहुंचे। गोदाम की हालत देख वह घबरा गए। गोदाम में सारा माल बिखरा पड़ा था। ड्रोज खुली पड़ी हुई थी। गोदाम स्वामी राजीव कुमार ने बताया कि चोर वहां से 30,000 रुपये नकद तथा कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। चोरी की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस चोरों के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें