थाना रसूलपुर क्षेत्र में चोरों ने एक मकान में चोरी का प्रयास किया। जगार होने पर चोर वहां से भाग गए। चोर कार में सवार होकर आए थे। पुलिस चोरों के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।
चोरों ने दुर्गा नगर गली नंबर एक निवासी मनोज कुशवाहा के घर पर धावा बोला। लोगों की मानें तो चोर ऊपर के रास्ते से घर के अंदर गए। चोरों की आहट सुन घर के कुत्ते भोंकने लगे। कुत्तों की आवाज सुन परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने फोन कर पड़ोसियों को चोरों के बारे में बताया। लोग एकत्रित होकर शोर मचाते हुए वहां पहुंचे। लोगों को आता देख चोर घबरा गए। वह लोग पीछे बगीचे में कुछ कर भाग गए। लोगों की मानें तो चोर कार में सवार होकर आए थे। चोरों के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चोरों के दुस्साहस को देख हैरत में पड़ गए। लोगों का कहना है 15 दिन में क्षेत्र में चोरी की यह चौथी वारदात है। क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। घटना की थाने में तहरीर दी गई है।