खाटू श्याम मंदिर से मुकुट-कुंडल सहित आरती का सामान चोरी
मक्खनपुर के खाटू श्याम मंदिर में चोर ने आरती का सामान और आभूषण चुराए। सीसीटीवी फुटेज में चोर को मंदिर में प्रवेश करते हुए देखा गया। पुजारी ने सुबह मंदिर के पट खोले तो सामान बिखरा हुआ पाया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मक्खनपुर। मक्खनपुर थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित खाटू श्याम मंदिर में रविवार तड़के चोर मुकुट-कुंडल सहित आरती का सामान चुराकर भाग गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है। पुजारी ने सुबह मंदिर के पट खोले तो सामान बिखरा पड़ा देखकर संदेह हुआ। पुराजी ने देखा तो मुकुट-कुंडल सहित आरती का सामान गायब था। मंदिर से चोरी होने के बारे में जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। लोगों का कहना है कि जब थाना इतनी नजदीक है, तब भी चोर बेखौफ होकर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
सूचना मिलते ही इलका पुलिस और सीओ शिकोहाबाद मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक चोर नंगे पैर मंदिर परिसर में प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है।भगवान के चरण स्पर्श करने के बाद कीमती आभूषण ले जाता हुआ दिख रहा है। मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की है। थाना प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि मंदिर में हुई चोरी की घटना के संबंध में जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


