ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादयुवक का शव मिलने से फैली सनसनी

युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

नगर में हाइवे के सर्विस रोड पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। सीवी गेस्ट हाउस के समीप सर्विस रोड पर एक 40 वर्षीय...

युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 01 Apr 2021 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में हाइवे के सर्विस रोड पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। सीवी गेस्ट हाउस के समीप सर्विस रोड पर एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव को देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान कराने का प्रयास किया। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक का नाम रामू बताया जा रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों को तलाश रही है। परंतु बताए गए स्थान पर उसका कोई पता नहीं चल सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें