ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादस्वतंत्रता दिवस पर नहीं निकलेगी तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस पर नहीं निकलेगी तिरंगा यात्रा

कोरोना को ध्यान में रखते हुए नगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां की गईं। बाजार में दुकानों पर कागजों और कपड़े के तिरंगों की बिक्री हुई। आज नगर में सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया...

स्वतंत्रता दिवस पर नहीं निकलेगी तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 14 Aug 2020 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना को ध्यान में रखते हुए नगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां की गईं। बाजार में दुकानों पर कागजों और कपड़े के तिरंगों की बिक्री हुई। आज नगर में सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

कोरोना का प्रकोप नगर में कम नहीं हुआ है। इसके बावजूद स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर रही। लोगों ने सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण के लिए तिरंगे खरीदे। हालांकि कोरोना के चलते हर वर्ष की तरह निकलने वाली तिरंगा यात्रा पर इस बार रोक लगा दी गई है। किसी भी प्रकार से कोई भीड़भाड़ नहीं की जाएगी। सभी सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों पर सोशल डिस्टेंस के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके लिए नगर में कई स्थानों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

बाइक रैली नहीं निकलेगी: एसडीएम

टूंडला। उपजिलाधिकारी टूंडला एकता सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को भी सोशल डिस्टेंस के साथ मनाया जाएगा। कहीं भी भीड़भाड़ या फिर कोई भी बाइक रैली नहीं निकाली जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें