दंपति से अभद्रता करने वाला दरोगा लाइन हाजिर
उत्तर क्षेत्र में दंपति के साथ अभद्रता करने वाले दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। उनके खिलाफ भाजपा नेताओ ने शासन को भी लिखा...
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 09 Nov 2018 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें
उत्तर क्षेत्र में दंपति के साथ अभद्रता करने वाले दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। उनके खिलाफ भाजपा नेताओ ने शासन को भी लिखा है।
थाना दक्षिण के क्षेत्र हिमांयुपुर निवासी बंटी गुप्ता व उसकी पत्नी नीलम के साथ अभद्रता करने वाले चौकी प्रभारी श्री नरायण को एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने लाइन हाजिर कर दिया। चौकी प्रभारी ने गुरुवार को बंटी के गाल पर चांटा मार दिया था। विरोध करने पर उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता कर दी थी। महिला ने दरोगा के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दरोगा का मेडिकल कराया। लोगों की मानें तो भाजपा नेताओं ने दरोगा के खिलाफ शासन को लिखकर शिकायत की है।