ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादमुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर लेखपालों ने भरी हूंकार

मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर लेखपालों ने भरी हूंकार

फिरोजाबाद। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत लेखपाल संघ ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर निर्णायक संघर्ष का ऐलान...

मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर लेखपालों ने भरी हूंकार
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 09 Jul 2018 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

फिरोजाबाद। हिन्दुस्तान संवादआठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत लेखपाल संघ ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शासन ने दमनात्मक रवैया अपनाया है। अपनी मांगों के लिए वह लोग जेल जाने को तैयार है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने कहा कि प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल आंदोलन कर रहे हैं। शासन जब तक शासनादेश जारी नहीं कर देता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने कहा कि शासन ने एस्मा लागू कर हम लेखपालों को दबाव बनाने की कोशिश की है लेकिन चाहे जेल जाना पड़े या फिर अन्य प्रकार की कार्यवाही का सामना करना पड़े लेकिन वह लोग झुकने वाले नहीं हैं। जिला मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि लेखपालों के वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, यात्रा भत्ता 2000 रुपये करने, स्टेशनरी भत्ता 750 रुपये, अन्य भत्ता 1500 रुपये करने, लेखपाल का पदनाम परिवर्तित करने, लैपटॉप, स्मार्ट फोन एवं अन्य आधार भूत संसाधन उपलब्ध कराने की मांग शमिल हैं। अध्यक्षता विनय यादव तथा संचालन योगेन्द्र उपाध्याय ने किया। धरना प्रदर्शन में सुखदेव सिंह, अरविन्द कुमार, नेत्रपाल सिंह, अवनेन्द्र कुमार, केके कठेरिया, दिनेश बाबू कुशवाह, अवधेश कुमार, अशोक यदव, पवन कुमार, दाताराम, अविनाश गोस्वामी, विनोद पाल सिंह, राजेश कुमार, शालिनी तोमर, रिजवान सिद्धीकी ने विचार व्यक्त किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें