ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकिशोरी की बरामदगी को थाने पर धरना, बाजार बंद

किशोरी की बरामदगी को थाने पर धरना, बाजार बंद

फरिहा। कस्बे से चार दिन पहले अगवा किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा।

फरिहा। कस्बे से चार दिन पहले अगवा किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा।
1/ 2फरिहा। कस्बे से चार दिन पहले अगवा किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा।
फरिहा। कस्बे से चार दिन पहले अगवा किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा।
2/ 2फरिहा। कस्बे से चार दिन पहले अगवा किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा।
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 17 Jul 2018 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बे से चार दिन पहले अगवा किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। परिवारीजनों व व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने के सामने ही धरना दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि पुलिस आरोपी का साथ दे रही है। लोगों ने चेतावानी दी है कि किशोरी की शीघ्र बरामद नहीं हुई तो आन्दोलन को उग्र बनाया जाएगा। कस्बे के कपड़ा व्यवसाई की बेटी को 14 जुलाई को आकिल नामक युवक अपने साथियों के साथ कार में जबरन ले गया था। पुलिस चार दिन बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को लेकर परिवारीजनों व कस्बा वासियों में में काफी गुस्सा है। किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर कस्बे का मंगलवार को दूसरे दिन भी बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने हिन्दूवादी संगठनों हिन्दू युवा वाहिनी, विश्व हिन्दू परिषद, भाजपाइयों तथा अन्य संगठनों के साथ थाने का घेराव किया। साथ ही सैकड़ों लोगों ने थाने के सामने घरना दिया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान परिवार की महिलाएं भी शामिल रहीं। लोगों ने पुलिस पर आरोपियों का खुला समर्थन करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि चार दिन बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी के गिरफ्तार नहीं कर सकी है। किशोरी का भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। एक एक दिन कर पुलिस टालमटोल कर रही है। पुलिस के टालमटोल रवैये से पता चलता है कि वह मामले मे ढिलाई बरत रही है।

कस्बे का बाजार दूसरे दिन भी बंद रहा

पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध व किशोरी की शीघ्र बरामदगी की मांग को लेकर दुकानदारो ने दूसरे दिन भी बाजार बंद रखा। जुलूस निकाल कर कस्बे में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि किशोरी को शीघ्र बरामद नहीं किया तो आन्दोलन को तेज किया जाएगा। कुछ स्थानों पर दुकानदारों ने बंद का विरोध भी किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में तड़का भड़की हो गई। काफी देर तक गहमागहमी भी रही।

भाजपा के प्रति लोगों में खासा गुस्सा

लोगों में भाजपा के प्रति भी खासा गुस्सा दिखाई दिया। गुस्साए लोगों ने धरना स्थल से भाजपा नेताओं को भगा दिया। उनका कहना था कि भाजपा नेता भी पुलिस की भाषा बोल रहे है। भाजपा के एक नेता ने वहां पहुंच कर कहा कि पुलिस को समय दिया जाए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसको लेकर लोगो में काफी आक्रोश व्याप्त है।

किशोरी की तलाश में पुलिस जुटी है:एसपी देहात

फिरोजाबाद। पुलिस की मानें तो किशोरी की तलाश की जा रही है। फरार लोगों के फोन बंद हैं। कई लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ भी की जा रही है। जहां से भी जरा सा क्लू दिखता है वही पर दबिश दी जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो फिरोजाबाद में भी कई स्थानों पर पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है। एसपी देहात महेन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। हर सम्भावित स्थान पर दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें